हाजीपुर, फरवरी 26 -- हाजीपुर । बुधवार को बिहार केसरी डॉ. श्री कृष्ण सिंह विचार मंच की ओर से हाजीपुर शहर के एक निजी आवास परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा की अध्यक्षता डॉ. विजय कुमार विद्यार्थी ने की। शोकसभा में पटेढ़ी बुजुर्ग निवासी विनोद प्रसाद सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार उर्फ सोनू की हार्ट अटैक से मौत, जारंग निवासी अमन कुमार सिंह की हादसे में मौत पर दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जितेंद्र चौधरी, अखिलेश चौधरी, राजीव चौधरी, अरुण सिंह, चुन्नू कुमार सिंह, रणविजय शुक्ला, इंजीनियर अवध किशोर चौधरी, गोपाल मिश्रा, शंकर शर्मा, दिनकर शुक्ला, ललना सिंह, उमेश कुमार ठाकुर सहित विचार मंच के कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.