चक्रधरपुर, जून 23 -- चक्रधरपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर चक्रधरपुर स्थित शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सहित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके विचार आज भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाते हैं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, मालती गिलुवा, अशोक सारंगी, तीरथ जामुदा, अनूप दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डॉ. मुखर्जी का राष्...