डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
रांची, जून 23 -- नामकुम, संवाददाता। आरडीएस पब्लिक स्कूल चायबगान में मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा के प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने 'दो निशान, दो विधान' का विरोध किया और 'एक निशान, एक विधान' की वकालत की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर आशा देवी, विनीता कुमारी, ज्योति कुमारी, आश्रिता देवी, रितिका कुमारी, स्नेहा कुमारी, माधुरी कुमारी, कृष्णा कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जसपुर में याद किए गए जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी यह भी पढ़ें- बलिदान दिवस पर डॉ. श्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.