चाईबासा, जुलाई 6 -- चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी महान शिक्षाविद, दूरदर्शी राष्ट्रवादी नेता और भारत की अखंडता के प्रबल प्रहरी थे। उन्होंने उद्योग मंत्री के रूप में औद्योगिक विकास की नींव रखी तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुविद ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन तियु ने की तथा संचालन जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा ने किया। यह भी पढ़ें- भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक...