पीलीभीत, जून 24 -- पूरनपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को नारी शक्ति क्लब की ओर से रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप क्षेत्रीय वनाधिकारी कपिल कुमार और विशिष्ट अतिथि भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के क्षेत्रीय योग एवं शारीरिक संयोजक होडिल सिंह रहे। अतिथियों ने पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- देशवासियों को सदैव प्रेरित कर...