हरिद्वार, जून 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों और देश की एकता-अखंडता के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के बलिदान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प के चलते अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन चुका है और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का संकल्प साकार हुआ है। यह भी ...