शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से मंगलवार को सराय काइयां स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक केंद्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों और देश की एकता-अखंडता के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करने एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। यह भी पढ़ें- श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के थे महान प्रहरी: पूर्व मंत्री संचालन जि...