भागलपुर, जुलाई 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को जवारीपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती स्मरण पखवाड़े के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। मुख्य अतिथि सह विधान परिषद सदस्य सह प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि भाजपा सदैव से ही विचार आधारित पार्टी रही है। पार्टी ने अपने विचार और संस्कार से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनकाल में राष्ट्र प्रेम और देश हित में किए ...