कोडरमा, जून 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा झुमरीतिलैया उत्तरी नगर इकाई द्वारा मंगलवार को सांसद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री साकेत सिंह एवं पप्पू भदानी ने संयुक्त रूप से किया। सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मना ...