बरेली, जुलाई 2 -- भोजीपुरा स्थित सिद्धिविनायक कॉलेज के ऑडिटोरियम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, राजनीतिक जीवन व उनके संघर्षों और देश के लिए उनके वैचारिक योगदान के विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद, अखंड भारत और जनसेवा का आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग राष्ट्रभक्ति और एकात्म भारत का विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर राष्ट्रवाद की भावना के अनुरूप कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- ड...