वाराणसी, जुलाई 1 -- वाराणसी। गुलाबबाग (सिगरा) स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें नवनियुक्त प्रदेश एवं क्षेत्र पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन राष्ट्रहित और देश की एकता-अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। जम्मू-कश्मीर में लागू परमिट सिस्टम का पुरजोर विरोध किया और 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का उद्घोष करते हुए प्राणों का बलिदान दिया। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया गया है। यह भी पढ़ें- डॉ. मुखर्जी के लिए देश की एकता और अखंडता से बढ़कर कुछ भी नहीं था: दिनेश प्रताप 'जहां हुए बलिदान मुखर्जी, ...