दरभंगा, अगस्त 4 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में डॉ. शिवलोचन झा ने समन्वयक, महाविद्यालय विकास परिषद (सीसीडीसी) नियुक्त किया गया है। नागार्जुन उमेश संस्कृत कॉलेज, तरौनी के प्राचार्य डॉ. झा ने सोमवार को सीसीडीसी पद पर योगदान किया। मौके पर कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय, कुलसचिव डॉ. दिनेश झा, एफओ डॉ. पवन कुमार झा, ओएसडी शैक्षणिक डॉ. रामसेवक झा, प्रो. दिलीप कुमार झा, प्रो. दयानाथ झा, प्रो. पुरेंद्र वारिक, डॉ. अशोक अजाद, डॉ. भगलु झा, डॉ. मीना शास्त्री, डॉ. सीता चरण झा, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. संतोष पासवान, डॉ. धीरज पांडेय थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...