प्रयागराज, अप्रैल 8 -- उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज मंडल के सीनियर डीओएम पद पर डॉ. शिवम शर्मा की तैनाती की गई है। एनसीआर मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और वे जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। वर्ष 2011 बैच के आईआरटीएस अधिकारी डॉ. शर्मा मई 2021 से सितंबर 2022 तक एनसीआर में सीपीआरओ रह चुके हैं। इसके बाद वे प्रतिनियुक्ति पर खेल प्राधिकरण (साई) चले गए थे। अब उनकी वापसी प्रयागराज मंडल में हुई है। वर्तमान सीनियर डीओएम अकांशु गोविल को कानपुर सेंट्रल का निदेशक व डिप्टी सीटीएम बनाया गया है, जबकि आशुतोष सिंह का तबादला लखनऊ स्थित आईआरआईटीएम में किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...