प्रयागराज, अप्रैल 13 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत डॉ. शिवम शर्मा ने सोमवार को दोबारा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) के पद का कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2023 में भी डॉ. शिवम शर्मा प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, जिसके पश्चात उनका चयन प्रतिनियुक्ति पर भारतीय खेल प्राधिकरण में निदेशक पद पर हुआ था। इस दौरान डॉ. शर्मा वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक के दौरान भारतीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का भी हिस्सा रहे। इसी क्रम में निवर्तमान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अकांशु गोविल का स्थानांतरण उप मुख्य यातायात प्रबंधक, कानपुर के पद पर किया गया है। यह भी पढ़ें- खेल छात्रावास के सेंट्रल कोचिंग कैंप के लिए चयनितों के नाम घोषित यह भी पढ़ें- दक्षिण पूर्व जोन के नए रेल जीएम ने सं...