रामनगर, मार्च 20 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगीत विभाग में कार्यरत डॉ. शिप्रा पंत के शोध प्रस्ताव को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना के लिए चयनित किया गया है। उनकी ओर से उत्तराखंड के प्राचीन ग्रंथों में प्राप्त शास्त्रीय संगीत के तत्वों पर शोध परियोजना को पूर्ण किया जाएगा। डॉ. पंत के शोध प्रस्ताव के मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना 2025 के लिए चयनित होने पर महाविद्यालय में खुशी की लहर है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एमसी पाण्डे ने इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष प्रकट करते हुए डॉ. शिप्रा पंत को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...