मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर। लंगट सिंह महाविद्यालय में संचालित पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान व्यावसायिक कोर्स के नए समन्वयक के रूप में डॉ. शशिकांत पांडेय को नियुक्त किया गया है। राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. पांडेय को दो वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राचार्य कक्ष में डॉ. पांडेय ने प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया से मिलकर कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि महाविद्यालय की भव्य ऐतिहासिक लाइब्रेरी को डिजिटल युग के अनुरूप उन्नत बनाना हमारा लक्ष्य है। बीलिस जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की इसमें अहम भूमिका है। हम न केवल छात्रों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा देंगे, बल्कि विभाग के सहयोग से लाइब्रेरी की दुर्लभ पांडुलिपियों और पुस्तकों के संरक्षण के लिए आधुनिक ई-रिसोर्स प्रणाली को भी सुदृढ़ करेंगे। प्राचार्य प्रो. क...