कानपुर, मई 19 -- कानपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल का वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को होटल रैडिसन में हुआ। डॉ. शरद अग्निहोत्री को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित किया गया। सम्मेलन में लगभग 12 जनपदों के लायन्स सदस्यों ने मतदान किया। सभी पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स एवं वरिष्ठ लायन सदस्यों ने डॉ. शरद अग्निहोत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का एक संकल्प है। उन्होंने संगठन की एकता, सेवा परियोजनाओं के विस्तार और समाज में प्रेरणा का स्रोत बनने का संकल्प दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...