लखनऊ, अगस्त 4 -- सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) के मुख्य वैज्ञानिक एवं फार्माकोग्नोसी, फाइटोकेमिस्ट्री एवं उत्पाद विकास समूह के प्रमुख डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनको केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) द्वारा गठित 'ग्लोबल टास्क फोर्स ऑफ एक्सपर्ट्स (2026-27) ऑन ट्रेडिशनल फार्माकोपिया इन द कॉन्टेक्स्ट ऑफ स्पोर्ट्स वैल्यूज़, एथिक्स एंड इंटीग्रिटी' की उप-समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह उप-समिति खेलों में नैतिकता, निष्पक्षता एवं डोपिंग-रोधी प्रयासों के संदर्भ में पारंपरिक औषधीय ज्ञान पर विशेषज्ञ सुझाव देगी। इस समिति में देश के प्रमुख वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ शामिल हैं। डॉ. श्रीवास्तव औषधीय पौधों, फार्माकोग्नोसी, फाइटोकेमिस्ट्री तथा प्राकृतिक उत्पाद अनुसंधान के क्षे...