मुरादाबाद, फरवरी 17 -- दिल्ली रोड स्थित साईं हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रख्यात पैथोलॉजिस्ट डॉ. वीके गोयल को चिकित्सा एवं सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान 17 फरवरी को शहर में एक समारोह में दिया गया। सम्मान नारी एवं बाल उत्थान समिति की ओर से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल सात प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. वीके गोयल का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। डॉ. वीके गोयल पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। साईं हॉस्पिटल ने क्षेत्र में विश्वसनीय और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का एक नया मानदंड स्थापित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...