डॉ. विष्णु किशोर झा 'बेचन' स्मृति-सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन
मुंगेर, सितम्बर 5 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुंगेर के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक कुमार कृष्णन को डॉ. विष्णु किशोर झा 'बेचन' स्मृति-सम्मान से सम्मानित किया गया। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन,पटना में आयोजित डॉ. विष्णु किशोर झा 'बेचन' जयंती समारोह में उन्हें वंदन-वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न तथा 11 हजार रुपये की सम्मान-राशि प्रदान की गई। उनकी दीर्घ पत्रकारिता यात्रा तथा साहित्य, समाज और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन को देखते हुए उनका चयन इस सम्मान के लिए किया गया। समारोह की अध्यक्षता बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने की। पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मान्धाता सिंह ने समारोह का उद्घाटन किया, जबकि मिथिला विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रत्नेश्वर मिश्र मुख्य अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.