रांची, अगस्त 19 -- रांची। रांची के डॉ. विनोद कुमार तिवारी को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 'रामायणी सम्मान' से सम्मानित किया गया। तुलसी जयंती पर रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा देश-विदेश की 28 विभूतियों को यह सम्मान दिया गया, जिनमें भजन सम्राट अनूप जलोटा और अनुराधा पौडवाल भी शामिल हैं। डॉ. तिवारी को यह सम्मान 'रामायण कथा की विश्व यात्रा' और 'हमारी सांस्कृतिक राष्ट्रीयता' जैसी उत्कृष्ट पुस्तकों के लेखन के लिए मिला। यह भी पढ़ें- रामचरितमानस नवनीत है तो रामायण तथागत: प्रो. विंध्यवासिनी यह भी पढ़ें- तुलसी जयंती पर हिंदी विभाग में सुंदरकांड का संगीतमय सस्वर पाठ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...