जौनपुर, दिसम्बर 22 -- जौनपुर, संवाददाता। शहर के किला रोड स्थित कार्यालय पर देवदूत वानर सेना की बैठक रविवार को हुई। इसमें संगठन के विस्तार और समाज सेवा के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में संगठन के संरक्षक और समाज कल्याण विभाग लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर अजीत प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया। डॉ. विजय रघुवंशी को शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। डॉ. विजय रघुवंशी ने बताया कि संगठन कोरोना काल से ही सक्रिय है। सोशल मीडिया के माध्यम से लावारिस लोगों की मदद, ऑक्सीजन की व्यवस्था और अस्पतालों में भर्ती कराना जैसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। वर्तमान में देश-विदेश के लाखों लोग (विधायक, अधिकारी, व्यापारी और कर्मचारी) संगठन से जुड़े हैं। लक्ष्य है कि हर गांव में कम से कम एक देवदूत सक्रिय हो। सक्रिय सद...