गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उत्तर प्रदेश के सत्र 2026-27 के लिए जिले के दो वरिष्ठ चिकित्सकों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। आईएमए के वर्तमान सचिव डॉ. वाई. सिंह को हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया (एचबीआई) का सचिव तथा पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डॉ. डीके सिंह ने कहा कि भविष्य में भी चिकित्सकों से जुड़े मुद्दों पर अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करते रहेंगे। चिकित्सकों की समस्याओं को संगठन के उचित मंच तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। वहीं डॉ. वाई सिंह ने कहा कि आईएमए के सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। चैरिटेबल ब्लड बैंक सहित अन्य सामाजिक एवं ज...