रांची, जुलाई 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जूलॉजी विभाग का दायित्व अब डॉ. वंदना कुमारी संभालेंगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर और वर्तमान साइंस डीन डॉ. वंदना कुमारी को रोटेशन के आधार पर वित्तीय अधिकारों सहित विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद प्रोफेसर नैनी सक्सेना के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त था। डॉ. वंदना की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, उनका यह कार्यकाल अगले तीन वर्षों की अवधि अथवा उनकी सेवानिवृत्ति (जो भी पहले हो) तक प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के नए विभागाध्यक्ष बने डॉ. जय कुमार शाह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...