अलीगढ़, मई 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू धर्म संकाय (अध्ययन विभाग) के सहायक प्रोफेसर डॉ. रैहान अख्तर ने मंगलवार को गोस्वामी सुशील गिरी महाराज (राष्ट्रीय संयोजक, भारतीय सर्वधर्म संसद, नई दिल्ली) से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जहां दोनों विद्वानों ने खुले मन से विचार साझा किए। डॉ. रैहान ने बताया कि यह केवल एक सामान्य भेंट नहीं थी, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश देने वाली महत्वपूर्ण बैठक रही। इस मुलाकात का मुख्य उ‌द्देश्य विभिन्न धर्मों के बीच आपसी समझ और सम्मान को बढ़ाना था। बातचीत के दौरान यह महसूस किया गया कि जब संवाद का मार्ग अपनाया जाता है, तो कई जटिल विषय भी सरल हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- सभी धर्मों का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा इस प्रकार की पहल समाज में एकता और सहयोग को बढ़ाने में स...