डॉ. राहुल बधानी को एएमएएसआई यंग स्कॉलर अवार्ड
देहरादून, अक्टूबर 3 -- उत्तराखंड के युवा चिकित्सक डॉ. राहुल बधानी को कोलकाता में आयोजित एएमएएसआईकॉन-2026 में 'एएमएएसआई यंग स्कॉलर अवार्ड एवं बर्सरी' का प्रथम पुरस्कार मिला। उन्होंने पित्त की थैली के दूरबीन ऑपरेशन को अधिक सुरक्षित बनाने से जुड़े शोधपत्र प्रस्तुत किया था। डॉ. राहुल मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के नकोट गांव के निवासी हैं और वर्तमान में बंजारावाला की शिवपुरी कॉलोनी में रहते हैं। उनके पिता बीपी बधानी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त फार्मेसी अधिकारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.