पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महान समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया की 116 वीं जयंती के अवसर पर गांधी नगर स्थित बहुजन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर सुरेश शर्मा ने की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डा. लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रोफेसर आलोक कुमार ने कहा कि डा. लोहिया एक दूरदर्शी समाजवादी नेता थे, जिन्होंने जाति प्रथा के उन्मूलन और सामाजिक समानता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि लोहिया की विचारधारा का मूल आधार लोकतांत्रिक समाजवाद, सामाजिक न्याय और सत्ता का विकेंद्रीकरण रहा है। इस अवसर पर सामाजिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.