बोकारो, जून 19 -- सेक्टर-9 रानीपोखर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिविर में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक आरके शर्मा और एसके शर्मा ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड की गतिविधियों, अनुशासन और सेवा भावना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को कदमताल, मार्च पास्ट तथा समूह में अनुशासित ढंग से कार्य करने का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा स्काउट-गाइड में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की तालियों का भी प्रशिक्षण दिया गया। दस दिनों तक चले प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं बिंदु सिंह, साक्षी कुमारी, गीता सिंह, राखी कुमारी, अनु सिंह, व...