गोरखपुर, दिसम्बर 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक डॉ. राजीव श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी कमला श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री बुधवार अपराह्न डॉ. राजीव श्रीवास्तव के शिवपुर सहबाजगंज (पादरी बाजार) स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. श्रीवास्तव की स्मृतिशेष मां कमला श्रीवास्तव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.