उन्नाव, मार्च 23 -- बीघापुर। तहसील के गांव मगरायर के मूल निवासी एवं वर्तमान में मेरठ में आईओडब्ल्यू एसपी पद पर कार्यरत डॉ. राजीव दीक्षित को उनकी पुस्तक 'पर्यावरण दर्शन' के लिए राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश ने प्रतिष्ठित सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार से सम्मानित किया। उनकी यह पुस्तक मेरठ विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए भी प्रस्तावित है। सम्मान समारोह लखनऊ के गोमती नगर स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर के 24 सरकारी सेवाओं में कार्यरत साहित्यकारों और लेखकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राजीव दीक्षित को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि भी दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक एवं प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.