पटना, जनवरी 29 -- पटना मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य के साथ अधीक्षक भी बदल दिए गए। पीएमसीएच के अधीक्षक के पद पर प्रो. डॉ. राजीव कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि 27 जनवरी को पटना मेडिकल कॉलेज के नय प्राचार्य के पद पर प्रो. डॉ. नरेन्द्र प्रताप सिंह की नियुक्ति की गई थी। प्राचार्य और अधीक्षक के पद पर दोनों की नियुक्ति एक फरवरी से लागू होगी। नवनियुक्त अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष हैं। वहीं नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र प्रताप सिंह मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पद पर डॉ.नरेन्द्र प्रताप सिंह और अधीक्षक के पद पर डॉ. राजीव कुमार सिंह के पदस्थान पर पीएमसीएच के चिकित्सकों ने बधाई दी है। पीएमसीएच के डॉ. सरफराज आलम, डॉ. गोपाल पासवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.