बिजनौर, मार्च 9 -- नगीना। पुलिस ने डॉ राजकुमार हत्याकांड का खुलासा करने के बाद इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी डॉ.नीरज चौहान को उसके साथी के साथ जेल भेज दिया। जिला अधिकारी जसजीत कौर से समाजसेवियों द्वारा बड़ी संख्या में अवैध अस्पतालों के संचालित करने की शिकायत के बाद हत्यारोपी का अस्पताल सील करने की कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि डॉ. राजकुमार और डॉ. नीरज दोनों गहरे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने साथ-साथ गाजियाबाद के एक हॉस्पिटल से नगीना आकर धामपुर मार्ग पर सुमित्रा हॉस्पिटल नाम से अपना कार्य शुरू किया,लेकिन कुछ समय बाद मन मुटाव के चलते डॉ.राजकुमार ने सुमित्रा हॉस्पिटल से अलग होकर शिवालय हेल्थ केयर सेंटर बना कर अलग हो गया। पुलिस के खुलासे के मुताबिक इसके बाद से डॉ. नीरज ने डॉ. राजकुमार की हत्या की साजिश रच डाली,और हत्याकांड करा दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.