जौनपुर, मई 6 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खानापट्टी निवासी कृषि वैज्ञानिक डॉ. राघवेंद्र सिंह को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें महात्मा गांधी एकीकृत कृषि अनुसंधान संस्थान, मोतिहारी का निदेशक नियुक्त किया गया है। आईसीएआर, नई दिल्ली से जारी आदेश के अनुसार डॉ. सिंह की नियुक्ति पांच वर्ष या अगले आदेश तक के लिए की गई है। वर्तमान में डॉ. सिंह आईसीएआर-आईआईएफएसआर, मोदीपुरम (मेरठ) में प्रमुख, फसल प्रणाली एवं संस्थान प्रबंधन के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. सिंह की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव खानापट्टी समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...