हल्द्वानी, जून 3 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। एनएचएम की राज्य निदेशक डॉ. रश्मि पंत नैनीताल जिले की नई मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बनाई गई हैं। अब तक सीएमओ की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. हरीश चंद्र पंत को पिथौरागढ़ भेजा गया है। डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि उनकी मुख्य प्राथमिकता पहाड़ी क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करना और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन है। इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य केंद्रों के सीएचओ को और अधिक प्रशिक्षित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले के पांच डाक्टरों का गैर जिलों में हुआ तबादला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...