हरिद्वार, सितम्बर 28 -- गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रविंद्र कुमार का चयन भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इन्सा) विजिटिंग साइंटिस्ट अवार्ड-2026 के लिए हुआ है। इसके तहत वह दिल्ली विश्वविद्यालय में शोध और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेंगे। डॉ. रविंद्र कुमार का शोध दूषित जल के उपचार के लिए मिश्रित पदार्थों के इस्तेमाल से जुड़ी भविष्य की तकनीकों पर केंद्रित है। बढ़ते जल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच उनका शोध जल उपचार के लिए प्रभावी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल तकनीक विकसित करने पर केंद्रित रहेगा। इन्सा विजिटिंग साइंटिस्ट कार्यक्रम के तहत वैज्ञानिकों को प्रमुख शिक्षण संस्थानों के शोधकर्ताओं के साथ ज्ञान और अनुभव साझा करने तथा संयुक्त शोध की संभावनाओं पर काम करने का अवसर मिलता है। डॉ. रविंद्र कुमा...