देवघर, मार्च 25 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने डॉ. रमेश कुमार को देवघर सिविल सर्जन के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह को गिरिडीह का सिविल सर्जन बनाया गया है। नियुक्ति के बाद डॉ. रमेश कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर पदभार ग्रहण भी कर लिया। अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने उन्हें गुलदस्ता और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अपने नए पद पर वह मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...