बरेली, अगस्त 13 -- बरेली कॉलेज के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में पुस्तकालय विज्ञान के जनक और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. राममृत रंगनाथन की 131वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विभागाध्यक्षा प्रो. शकुन्तला सिंह ने डॉ. रंगनाथन के योगदान को याद किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वर्ष 2026 के विश्वविद्यालय टॉपर एमलिब आशी यादव एवं बीलिब टॉपर संतोष कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. हलीमा खातून, उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. एमबी कलहंस, प्रो. एके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. इन्दीवर सिंह चौहान, डॉ. योगेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर मानविकी विभाग में हुआ कार...