काशीपुर, सितम्बर 25 -- जसपुर। पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी को राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को देहरादून पहुंचकर उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र के बाद ग्राम बैलजुड़ी निवासी डॉ. यूनुस चौधरी कार्यभार ग्रहण करने के लिए देहरादून रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...