मिर्जापुर, जून 1 -- लालगंज। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सकील अहमद सिद्दीकी ने डॉ. रामोद कुमार मौर्य को मिर्जापुर का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से शिक्षकों और शिक्षाविदों ने खुशी जताई है। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज लालगंज के प्राचार्य डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. मौर्य के नेतृत्व में क्षेत्र के महाविद्यालयों को बेहतर शैक्षणिक मार्ग दर्शन मिलेगा। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ उच्च शिक्षा संस्थानों को प्राप्त होगा। डॉ. डीएन गिरी ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन और शैक्षिक गतिविधियों के संचालन को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- राजेश क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, रेखा दिवाकर बनीं क्षेत्रीय बोर्ड सचिव उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. ...