गौरीगंज, जुलाई 16 -- शुकुल बाजार। विकासखंड के इन्दरिया गांव की बेटी एवं गोल्ड मेडलिस्ट वैज्ञानिक डॉ. मोनिका सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेठी का गौरव बढ़ाया है। देहरादून स्थित उत्तरांचल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एप्लाइड एंड लाइफ साइंसेज़ के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. मोनिका सिंह की पुस्तक का प्रकाशन विश्व के प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान सीआरसी प्रेस लंदन से हुआ है। कृषि जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। डॉ. मोनिका सिंह पुत्री स्व. राजेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी भूपेंद्र विक्रम सिंह के परिवार से हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर वैज्ञानिक बनी डॉ. मोनिका वर्ष 2021 से उत्तरांचल विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं। उनकी प्रकाशित पुस्तक सतत कृषि उत्पादकता, वै...