प्रयागराज, जून 17 -- एसआरएन अस्पताल में मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मेजर जितेन्द्र शुक्ल को अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा की ओर से की गई है। प्राचार्य के अनुसार डॉ. जितेन्द्र को मूल पद के साथ अस्पताल की चिकित्सकीय और गैर-चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन, पर्यवेक्षण और प्रभावी क्रियान्वयन का दायित्व का सौंपा गया है। डॉ. जितेन्द्र ने केजीएमयू से एमबीबीएस करने के साथ लोक नायक अस्पताल व मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...