रुडकी, फरवरी 1 -- डॉ. बीआर आंबेडकर समाज कल्याण समिति रुड़की-हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मेघराज सिंह का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। यह समारोह पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर भट्टे वाले के कार्यालय, बीएसएम तिराहा रुड़की में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक शिव प्रकाश ने की, जबकि संचालन रमेश चंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संचालक व संरक्षक शिव प्रकाश ने विधिवत रूप से डॉ. मेघराज सिंह को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। समारोह में रूप सिंह दधैरा, प्रेम सिंह (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता), योगराज सिंह, नरेंद्र कुमार (प्रधानाचार्य), नरेंद्र पाल सिंह (सेवानिवृत्त सहायक अभियंता), मोतीलाल मौर्य (पूर्व बैंक प्रबंधक), सत्यपाल सिंह (पूर्व मुख्य अधिकारी जिला पंचायत) मौजूद रहे। राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने डॉ....