प्रयागराज, जनवरी 4 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता डॉ. मुरली मनोहर जोशी शुभचिंतक समिति की ओर से वात्सल्य सभागार सिविल लाइंस में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी का 91वां जन्मदिन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के चित्र पर मिठाई खिलाते हुए जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर भाजपा को एक नई ऊंचाई दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया और जब वे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बने तो उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दिलाया, नैनी ब्रिज और ट्रिपलआईटी का निर्माण कराया। वास्तव में ड...