नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- फरीदाबाद। जम्मू और कश्मीर पुलिस टीम की तरफ से पकड़े गए अल-फलाह यूनिवर्सिटी के मौलवी की मदरसा चलाने की योजना थी। ग्रामीणों के दावों को मानें तो इस मदरसे में पानी की व्यवस्था करवाने के लिए सबमर्सिबल का बोर करवाने के लिए डॉक्टर मुजम्मिल अहमद ने 35 हजार रुपये का चंदा दिया था। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने डॉ. मुज्जमिल अहमद के बैंक खाते का ब्योरा जुटाया था। आरोपी डॉक्टर के बैंक खाते से हुए लेन-देन के आधार पर पुलिस की जांच टीम लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस इस मामले में टायर पंक्चर लगाने वाले से लेकर आम दुकानदारों तक से पूछताछ की जा रही है। बैंक खाते के लेन-देन के आधार पर ही जम्मू और कश्मीर पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के मौलवी को पूछताछ के लिए पकड़ा था। धौज गांव के एक दुकानदार ने बताया कि मौलवी ने वर्षों पहले धौज की कच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.