गोपालगंज, जून 23 -- गोपालगंज/ थावे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरि के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । बरौली के कोईनी में बूथ संख्या 58 पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। बरौली के पूर्व विधायक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। यह भी पढ़ें- 'डॉ. मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेर...