काशीपुर, जुलाई 7 -- काशीपुर, संवाददाता। महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में छात्रा सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में छात्राओं को डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों और विचारों पर चलकर ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ. मुखर्जी सच्चे राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती...