दरभंगा, जुलाई 4 -- दरभंगा। भाजपा जिला कार्यालय में प्रखर शिक्षाविद व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष पर जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना की अध्यक्षता में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला व खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित रहा। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का उनका उद्घोष आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे संकल्प को पूर्ण किया। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स...