मोतिहारी, जुलाई 8 -- सुगौली, निज संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी चिंतन, त्याग, कार्यशैली एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने संबोधन में मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, समर्पण और सेवा का आदर्श है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात करते हुए जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने ...