आजमगढ़, जुलाई 4 -- अतरौलिया। नगर के बांसगांव स्थित एक मैरिज हाल में शुक्रवार को भाजपा के जिला लालगंज की ओर से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय तथा विशिष्ट अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय रहे। मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि विनोद राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और उनके विचार आज भी पार्टी की कार्यशैली का आधार हैं। यह भी पढ़ें- ...