हाजीपुर, अप्रैल 9 -- महनार। सं.सू. बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 'एक्सटर्नल एस्सेसर' प्रशिक्षण के लिए महनार निवासी डॉ. ठाकुर मुकेश सिंह चौहान का चयन किया गया है। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केन्द्र द्वारा एनक्वास प्रमाणीकरण को लेकर नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए देश के 26 राज्यों से कुल 61 अनुभवी चिकित्सकों का चयन किया गया है, जिसमें बिहार से मात्र तीन डॉक्टरों को नामित किया गया है। इनमें डॉ. चौहान का चयन महनार क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वर्तमान में डॉ. ठाकुर मुकेश सिंह चौहान सीएचसी दिघवारा, सारण में दंत चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले जनवरी 2026 में उन्होंने इंटरनल एस्सेसर सह सर्विस प्रोवाइडर प्रशिक्षण प्राप्त ...